Tuk Tuk Offroad Auto Rickshaw एक हल्का और मनोरंजक खेल है जहाँ आपको अपने अनश्वर (या लगभग) tuk tuk की मदद से यात्रियों को उनके गतंव्य तक ले जाना होगा। क्या आपको लगता है कि आप उन्हें वहाँ सही सलामत ले जा सकते हैं?
Tuk Tuk Offroad Auto Rickshaw में आपका बहुत ही सरल लक्ष्य है: यात्रियों को ले कर वे जहाँ जाना चाहते हैं उन्हें ले जाना है। ऐसा करने के लिए, आपको एक नया tuk tuk चलाना है, जिसे अपने व्यकितत्व के हिसाब से आप अनुकूलित कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें! ज़मीन पूरी तरह से कठिनाइयों से भरा है और tuk tuk में केवल तीन पहिये हैं और हालांकि यह सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरों से डिज़ाइन किया गया है, यह थोड़ा अस्थिर है।
पूरे विश्व में जाने और यात्रियों को अपने गंतव्य ले जाने के लिए, आपके पास स्क्रीन पर दो पैडल हैं। एक गैस के लिए और दूसरा ब्रेक के लिए, सूक्ष्मग्राहिता के साथ जिसे आप अपने पसंद से समयोजित कर सकते हैं। tuk tuk की दिशा बदलने के लिए आपके पास दो ऐरो भी है। और यदि आप अपने पीछे वाहन को देखकर व्याकुल हो जाते हैं, तो आराम करें, आप जब भी चाहें, तब कुछ के केंद्र बदल सकते हैं; आप फर्स्ट पर्सन में खेल सकते हैं, जहाँ आप को लगेगा की आप चला रहे हैं, या हवाई मोड में जहां आप ऊपर और लंबवत से सेटिंग देखते हैं।
Tuk Tuk Offroad Auto Rickshaw संक्षेप में मूल विचार के साथ एक मनोरंजक खेल है जो लगातार चुनौतियाँ प्रदान करता है। यदि आपको घंटों मज़ा लेना है, तो इस खेल को डाउनलोड करें और एक शानदार 'tuk' ड्राइवर बने।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 2.0.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
गेम रेटिंग: 10 में से 10